Uncategorized

इनको भी लिखो

एक बार अकबर बादशाह ने बीरबल से पूछा कि संसार में अंधों की संख्या अधिक है या आंख वालों की। बीरबल ने जवाब दिया – जहांपनाह, अंधों की संख्या अधिक है। बादशाह ने कहा – साबित करो। बीरबल राज महल के दरवाजे पर बैठ गए और जूते गांठने लगे. एक मुंशी को उन्होंने अपनी बगल में बिठा लिया. वहाँ से निकलने वालों में जो यह पूछता कि आप यह क्या कर रहे हैं, उसका नाम तो अंधों में लिखवाते और जो पूछता कि आज आप जूते कैसे गाँठ रहे हैं, उनका नाम आँख वालों में। कुछ देर बाद अकबर वहाँ से गुजरे। उनहोंने भी पूछा बीरबल यह क्या कर रहे हो। बीरबल ने मुंशी से कहा – इनको भी लिखो। अकबर ने कहा – क्या मतलब? बीरबल ने तुरंत उनको अपनी लिस्ट दिखाई। अंधों की लिस्ट आँख वालों से बहुत लम्बी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *